नीट मामले को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर किया हमला, एक भी परीक्षा ईमानदारी से नही करा सके और दावे विश्वगुरु के

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द मामले को लेकर केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, कि नीट, सीबीएसई, एसएससी और सीयूईटी जैसी प्रमुख परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही समस्याएं देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि एक भी परीक्षा ईमानदारी से नहीं करा सके हैं और दावे विश्वगुरु के किए जा रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि नीट, सीबीएसई, एसएससी और आज सीयूईटी, चार परीक्षाएं और एक करोड़ बच्चे । एक भी ईमानदारी से नहीं हो पाईं। दावे विश्वगुरु के, लेकिन देश में एक परीक्षा भी नहीं करवा सकते- मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है। राहुल गांधी ने आगे कहा, जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं- वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी । इस प्रकार राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े परीक्षा तंत्र में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित नहीं की जा सकी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया गया है और इसका खामियाजा देश के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है, वही भविष्य में जवाब भी देगी।