प्रदेश में कमजोर मानसून के संकेत, 47 जिलों में कम बारिश के आसार

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): पिछले दो साल लगातार अच्छी बारिश के बाद इस बार मध्यप्रदेश के लिए मानसून चिंता बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इस साल सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है । अल-नीनो के असर के चलते मानसून कमजोर पड़ सकता है, जिससे खेती, पेयजल और सिंचाई व्यवस्था पर दबाव बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में औसतन 37.3 इंच बारिश होती है, लेकिन इस बार केवल 30 से 32 इंच बारिश होने का अनुमान है। यानी सामान्य से करीब 15 से 20 फीसदी कम पानी गिर सकता 20 फीसदी कम पानी गिर सकता है। मानसून की एंट्री भी तय समय से 5 से 8 दिन देरी से होने की संभावना है और 20 जून के बाद ही प्रदेश में दस्तक ही प्रदेश में दस्तक दे सकता है । पूर्वानुमान के मुताबिक भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सागर, नर्मदापुरम समेत 47 जिलों में सामान्य से कम बारिश होने के संकेत हैं। वहीं ग्वालियर, भिंड, नीमच, दमोह, अनूपपुर, उज्जैन, अलीराजपुर और बड़वानी ऐसे जिले हैं जहां सामान्य या उससे अधिक बारिश हो सकती है मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जून में बारिश का दौर कमजोर रहेगा। हालांकि जुलाई में मानसून कुछ रफ्तार पकड़ सकता है और कई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

बदलेगा मौसम का मिजाज:
प्रदेश में नौतपा की तपिश के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में एक साथ 4 ताकतवर मौसम प्रणालियाँ सक्रिय हैं, जो प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण मध्य पाकिस्तान से राजस्थान और मध्यप्रदेश होते हुए ओडिशा तक जाने वाली ट्रफ लाइन है। इसके अलावा अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण मानसून को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। इन प्रणालियों के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच अचानक धूलभरी आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।मध्य प्रदेश में इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। बुंदेलखंड, बघेलखंड, चंबल से लेकर पूरा इलाका गर्म हवाओं, सीधी तीखी जलाने वाली धूप के कारण लाल हो रहा है। बीते 24 घंटों में खजुराहो और राजगढ़ में 46.5 और 46.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इसके अलावा दतिया में 45.7 डिग्री, मलाजखंड बालाघाट, नौगांव छतरपुर, दमोह और विदिशा में 45.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। रात में सिवनी और राजगढ़ में न्यूनतम तापमान ही 31 डिग्री तक पहुंच रहा है।