राज्यपाल की गैरमौजूदगी में विशेष सचिव को सौंपा इस्तीफा

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, इसके बाद डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनाने वाले है। उन्होंने लोकभवन में राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना त्यागपत्र सौंपा। सिद्धारमैया ने यह कदम कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर उठाया है, जिसके बाद डीके को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया है। हालांकि, राज्यपाल थावरचंद गहलोत अपने गृह नगर नागदा गए हुए हैं, और उनके वापस आने के बाद ही इस्तीफे को औपचारिक रूप से स्वीकार होगा । प्रभु शंकर ने पुष्टि की है कि उन्हें इस्तीफा प्राप्त हुआ है, लेकिन अंतिम स्वीकृति राज्यपाल ही देने वाले है। इस्तीफा सौंपने के बाद सिद्धारमैया ने अपने इस कदम की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उन्होंने आलाकमान के निर्देशों का पालन किया है और कांग्रेस आलाकमान ने इस्तीफा देने के लिए कहा था । सिद्धारमैया ने कहा, मैंने हाईकमान से कहा था कि गुरुवार को इस्तीफा दूंगा । आज मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है।