गुना (मध्य स्वर्णिम): कॉकरोच जनता पार्टी’ पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समय और परिस्थितियों के कारण ऐसी क्षणिक चीजों का उदय होता रहता है, लेकिन देश में स्थाई सिर्फ वही रहता है जहां लगातार काम होता है और जनता का विश्वास बना रहता है। देश में स्थाई सिर्फ भाजपा का काम है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कॉकरोच पार्टी ‘को लेकर देशभर में चल रहे माहौल को लेकर कहा कि, “मैं इस बारे में ज्यादा तो कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन देश में हर व्यक्ति सुखी रहे यह हमारे प्रधानमंत्री और भाजपा की मंशा है। समय और परिस्थितियों के कारण क्षणिक कोई चीजों का उदय होता है । इस देश में स्थाई तो वही रहता है जहां लगातार काम होता है और जहां लगातार देशवासियों का विश्वास रहता है। ‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वे प्रतिपक्ष के नेता हैं। एक जिम्मेदार नेता के नाते ‘उन्हें अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए। ‘उन्होंने कहा, यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि देश के प्रधानमंत्री, जिनकी लोकप्रियता पूरे विश्व में है और जो भारत को स्वर्णिम युग में पहुंचाने का काम कर रहे हैं, उनके प्रति ऐसे शब्दों का उपयोग करना बेहद निंदनीय है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी एक बार अपने नेतृत्व के बारे में आत्ममंथन करना चाहिए ।




