43 साल बाद नॉर्वे पहुंचने वाले मोदी पहले पीएम

0

ओस्लो (मध्य स्वर्णिम): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नॉर्वे के अपने समकक्ष जोनास गहर स्टोर के साथ व्यापार और निवेश, हरित प्रौद्योगिकी, नीली अर्थव्यवस्था और अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए बातचीत की। स्वीडन से दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री स्टोर और स्कैंडिनेवियाई देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने स्वागत किया। यह पीएम मोदी की नॉर्वे की पहली यात्रा है और 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की भी इस देश की पहली यात्रा है। इस दौरान पीएम मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, नॉर्वे की यात्रा करके मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह देश नेचर और ह्यूमन प्रोग्रेस के बीच हार्मनी का एक सुंदर उदाहरण है । सबसे पहले, मैं प्रधानमंत्री का इस आत्मीयता भरे स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ । और कल नॉर्वे के संविधान दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की ओर से, नॉर्वे जैसे सुदृढ़ और जीवंत लोकतंत्र की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

100 बिलियन डॉलर का इन्वेस्ट करेगा नॉर्वे:
पीएम मोदी ने भारत-यूरोपीय यूनियन फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, पिछले वर्ष, भारत और यूरोपियन फ्री ट्रैड एसोसिएशन ने, एक ऐतिहासिक ट्रैड एण्ड इकनॉमिक पाट्र्नर्शिप अग्रीमन्ट लागू किया। यह अग्रीमन्ट भारत और नॉर्वे के बीच, साझा विकास और प्रास्पेरिटी सुनिश्चित करने का ब्लू प्रिन्ट है। इस अग्रीमन्ट में, अगले पंद्रह वर्ष में भारत में, 100 बिलियन डॉलर इनवेस्टमेंट, और 10 लाख नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य है। आज, हम दोनों ने, इस अग्रीमन्ट के वादों को क्रियान्वित के लिए, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।