होर्मुज पर ईरान का कमिटमेंट, भारत को मिला सुरक्षा का आश्वासन

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ती अस्थिरता और भारतीय जहाज पर हालिया हमले के बाद, ईरान ने भारत को व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दे दिया है । यह कदम नई दिल्ली के लिए राहत लेकर आया है। नई दिल्ली में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर क्षेत्रीय स्थिति और होर्मुज की सुरक्षा पर स्थिति और होर्मुज की सुरक्षा पर चर्चा की । विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि ईरान हमेशा होर्मुज की सुरक्षा के संरक्षक की अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी निभाता रहेगा और अपने मित्र देशों के लिए भरोसेमंद साझेदार है। यह आश्वासन ओमान के पास एक भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुए हमले के बाद आया है. जिसे भारत ने अस्वीकार्य बताया था । वर्तमान में, करीब 13 भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार करने का इंतजार कर रहे हैं । ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने बताया कि होर्मुज की स्थिति काफी जटिल है। उन्होंने कहा कि जहाजों को सुरक्षित मार्ग के लिए ईरानी सेना से संपर्क करना होगा क्योंकि इलाके में बारूदी सुरंगें और अन्य खतरे मौजूद हैं। ईरान और ओमान मिलकर भविष्य में समुद्री सुरक्षा व जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर काम कर रहे हैं।