नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): तमिलनाडु में सरकार गठन की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। वीसीके ने आधिकारिक तौर पर टीवीके प्रमुख विजय को समर्थन देने का एलान कर दिया है। साथ ही आईयूएमएल के दो विधायकों ने भी समर्थन दे दिया है। इसके साथ ही टीवीके राज्य विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 118 के पार पहुंच गई है। वीसीके अध्यक्ष थोल. थिरुमावलवन टीवीके की ओर से चुनाव अभियान प्रबंधन संभाल रहे महासचिव आधव अर्जुना को समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार के गठन का समर्थन करेगी। वीसीके के समर्थन के बाद विजय के नेतृत्व में सरकार गठन का रास्ता आसान हो गया है। एक्टर विजय शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया था । हालांकि उनके पास महज 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था । इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था.
।
क्या है बहुमत का गणित?
234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, जबकि टीवीके को कुल 108 सीटें मिली थीं। कांग्रेस के पांच, सीपीआई के दो, सीपीआईएम के दो और वीसीके के दो विधायकों के समर्थन से टीवीके गठबंधन का आंकड़ा 121 तक पहुंच गया है। हालांकि विजय दो सीटों से विधायक हैं, इसीलिए उनकी एक ही सीट मानी जाएगी। यानी प्रभावी आंकड़ा 120 है। इसके साथ ही विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




