भोपाल (मध्य स्वर्णिम): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विपक्ष को मात देने के लिए और भाजपा सरकार की जनहितेष ध्यοस्वर्णम योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए इस बार मीडिया विभाग की ज बों टीम बनाई है। नई टीम में नए लोगों के साथ पुराने और अनुभवी कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी है । अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर हेमंत खंडेलवाल की टीम में जगह पाने वाले भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मिलन भार्गव ने मध्य स्वर्णिम से अपने जीवन के राजनीतिक पहलु पर विशेष चर्चा की।
प्र. राजनीति में आपका आगमन कैसे हुआ?
उ. मैं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रेरणा से राजनीतिक क्षेत्र में आया हूं। मैं बचपन से ही संघ के विचारों से बहुत प्रभावित रहा हूं। वर्ष 2007 में मुझे संघ ने नगर विद्यार्थी प्रमुख का दायित्व दिया था। इसके पहले भी संघ के कार्यक्रमों में जाता था । मुझे संघ के पूर्व अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख स्वर्गीय हस्तीमल जी के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला। इसके बाद मैंने 2008 से 2012 तक डी.डी. न्यूज में एंकर के तौर पर काम किया है । साथ ही विश्व संवाद केंद्र से भी जुड़ा रहा हूं ।
प्र. आप राजनीति में किस नेता को अपना आईडियल मानते हैं ?
उ. मैं राजनीति में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आईडियल मानता हूं ।
प्र. भाजपा में आप अभी तक किन किन दायित्वों पर रहे हैं?
उ. वर्ष 2013 में मुझे भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया था। इसके बाद पार्टी ने मुझे वर्ष 2018 में मीडिया पैनलिस्ट व वर्ष 2023 में प्रदेश प्रवक्ता बनाया था। इस दौरान मुझे भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के निर्देशन में प्रबंधन का कार्य करने व सीने को मौका मिला।
प्र. प्रदेश प्रवक्ता के बाद प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के तौर पर प्रबंधन की जिदारी को आप किस रूप में देखते हैं ?
उ. विगत कई वर्षो पार्टी का विस्तार हुआ है । भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। जब परिवार बढ़ता है तो जि दारी भी बढ़ती है। इसके लिए बेहतर प्रबंधन जरूरी होता है । हमारे अंदर मूलभाव कार्यकर्ता का है। पार्टी को जब जैसी अवश्यकता लगती है वैसा काम अपने कार्यकर्ता को सौंपती है। मुझे भी पार्टी ने प्रबंधन का काम सौंपा है। मैं अपने दायित्व को बेहतर तरीके से निभाने की कोशिश करूंगा ।




