10 मई को केरल सीएम का ऐलान कर सकते हैं मल्लिकार्जुन खड़गे

0

नई दिल्ली: केरल में कांग्रेस की जीत के बाद सरकार के गठन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 10 मई रविवार को केरल के सीएम के नाम का ऐलान कर सकती है। विधायकों की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित हुआ । केरल के सीएम का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर छोड़ दिया गया है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने गुरुवार को कहा कि केरल में चल रही कांग्रेस विधायक दल की प्रक्रिया पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को दर्शाती है और उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी पर भी कोई फैसला थोपा नहीं जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विधायक दल की बैठक और विधायकों के साथ विचार-विमर्श के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों और सीनियर नेताओं से मिली राय पर विचार किया जाएगा, जिसके बाद पार्टी आलाकमान सीएम पद के उम्मीदवार पर अंतिम फैसला लेगा । सूत्रों के मुताबिक अगर केरल में वी डी सतीशन को सीएम पद का चेहरा नहीं चुना जाता है, तो वे कड़ा रुख अपना सकते हैं।