भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग अंतर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव को इस वर्ष गोल्ड एवं सिल्वर अवार्ड मिले है। नई दिल्ली में 2 और 3 मई 2026 को आयोजित Shows of India Conclave 2026 में विक्रमोत्सव 2026 को सांस्कृतिक लाइव इवेंट ऑफ द ईयर में गोल्ड अवार्ड (Cultural Live Event of the Year – Gold Award) तथा लाइव इवेंट में सर्वश्रेष्ठ शासकीय सहभागिता की श्रेणी में सिल्वर अवार्ड (Best Government Integration for a Live Event-Silver Award) प्राप्त हुआ । वाऊ की टीम यह अवार्ड भोपाल आकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रदान करेगी। मालूम हो कि विक्रमोत्सव दुनिया का सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला सांस्कृतिक आयोजन है । जिसमें सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ बिजनेस इवेंट भी शामिल है। यह कार्यक्रम EVENTFAQS Media आयोजित किया गया था, जो देश के इवेंट एवं एक्सपीरिएंशियल मार्केटिंग क्षेत्र का अग्रणी प्लेटफॉर्म है। यह अवॉर्ड्स WOW Live Awards के अंतर्गत प्रदान किए गए, जो देश में कॉन्सर्ट, फेस्टिवल, टूर और लाइव इवेंट्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रचनाकारों और दूरदर्शियों को सम्मानित करते हैं। इस वर्ष 300 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई, जो इस क्षेत्र के बढ़ते विस्तार, विविधता और संभावनाओं को दर्शाती हैं । विशेषज्ञ जूरी पैनल द्वारा इन प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया गया। जिसके आधार पर सम्मानों की घोषणा की गयी । मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने कहा कि विक्रमोत्सव 2026 को मिले गोल्ड एवं सिल्वर अवॉर्ड मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह सम्मान न केवल मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि यह मध्यप्रदेश की पारंपरिक एवं आधुनिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है।
विगत वर्षों में मिल चुके है तीन सम्मान:
श्री तिवारी बताया कि इसके पहले विक्रमोत्सव 2025 को ईमैक्स ग्लोबल अवार्ड द्वारा लांगस्टैंडिंग आईपी ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था। वाउ अवार्ड एशिया 2025 द्वारा एशिया के शासकीय समारोह की विशेष श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड मिल चुका है। वर्ष 2024 में विक्रमोत्सव को एशिया का बिगेस्ट रिलीजियस अवार्ड मिला था।
विक्रमोत्सव से 17.72 करोड़ से अधिक लोग जुड़े:
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक ने बताया कि विक्रमोत्सव 2026 के दौरान आयोजन के प्रसारण ने डिजिटल आउटरीच और कम्युनिटी एंगेजमेंट के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार 7 फरवरी से 24 मार्च 2026 के बीच आयोजन से संबंधित गतिविधियों ने कुल 17.72 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुँच बनाई।




