जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया। खमरिया टापू के पास संतुलन बिगड़ने से क्रूज डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसमें 35 से अधिक लोग सवार थे । पांच लोगों के शव निकाले जा चुके हैं । लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। करीब 15 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं, वहीं 18 लोग अब भी लापता हैं । बताया जा रहा है कि पर्यटन विभाग के द्वारा संचालित क्रूज में 35 से अधिक लोग सवार थे। ये लोग क्रूज का लुत्फ ले रहे थे, तभी मौसम बदल गया। शाम करीब 6 बजे तेज आंधी से क्रूज का नियंत्रण बिगड़ गया और वो डूबने लगा । लोगों की चीख-पुकार मच गई। लोग डूबने लगे । जो लोग तैरना जानते थे, वे तैरते हुए मदद मांग रहे थे।
बरगी बांध में क्रूज में कुल 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे। इनमें से 15 व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 4 व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। शेष व्यक्तियों की तलाश एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। घटनास्थल पर जबलपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीआरएफ तथा अन्य बचाव दल मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य सतत रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




