भोपाल (विशेष खबर): मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक देवीसिंह सैयाम ने अपनी ही पार्टी की मंत्री संपतिया उइके पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं । सैयाम मु यमंत्री कन्या विवाह योजना के ग्राम पंचायत इंद्री में आयोजित विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे । इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में मंडला से सामूहिक मु यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरूआत की थी । लेकिन यहां पर मंत्री विधायक अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल विकास कार्य के डेढ करोड़ रूपए वापस हो गए थे। इतना ही नहीं देवीसिंह सैयाम ने कहा कि मंत्री विधायक की मनमानी के कारण पिछले साल मुझे मंच पर नहीं बैठाया गया । मैं वरवधु के बीच घूमता रहा। मंत्री की बेटी को मंच में स्थान दिया गया जबकि वह नैनपुर जनपद की सरपंच नहीं बल्कि मंडल जनपद की सरपंच है। यह जनपद का कार्यक्रम है लेकिन सीईओ साहब ने जनपद उपाध्यक्ष और सदस्यों को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया । जबकि मंडला में 23 जनपद सदस्य, अध्यक्ष उपध्यक्ष हैं । सीईओ ने किसी को नहीं बुलाया इस वजह से कोई भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचा।
सीईओ पर भी लगे मनमानी के आरोप:
सीईओ विनोद मरावी पर भी पक्षपात करने के गंभीर आरोप लगे हैं । पूर्व विधायक देवीसिंह सैयाम ने कहा कि सीईओ भी मंत्री के कहेनुसार काम करते हैं। मरावी को भी मंत्री संपतिया उइके का संरक्षण प्राप्त है। इस वजह से वह किसी को कुछ नहीं समझते । विनोद मारवी ने स्वयं कार्यक्रम तय किया था, जहां तक कि स्थान का चयन भी स्वयं ने किया था । इस वजह से दनपद सदस्यों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया ।
पिछले 3 साल से जमे हैं मरावी:
बताया जाता है कि सीओ विनोद मरापी मंत्री के संरक्षण के चलते पिछले तीन साल से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। विनोद मरावी का विरोध प्रहलाद पटेल के समक्ष भी सभी सदस्यों द्वारा किया गया था मंत्री को भी लगभग 3 महीना पहले सभी सदस्यों ने अवगत कराया था। तब मंत्री ने 15 दिनों में ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया था पर आज दिनांक तक विनोद मरावी का ट्रांसफर नहीं हुआ। यही वजह से कि वे अन्य जनप्रतिनिधियों को तवज्जो नहीं देते।
इनका कहना है:
पूर्व विधायक ने ऐसा क्यों कहा मुझे नहीं पता यदि कोई विषय है तो उन्हें मुझसे बात करनी चाहिए। मैं कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई इसलिए जनपद अध्यक्ष और सदस्य नहीं पहुंचे।
संपतिया उईके,मंत्री मप्र.
हमने सबको बुलाया था। सबको व्यक्तिगत आमंत्रण दिया था। उसकी पावती हमारे पास है।
विनोद मरावी, सीईओ नैनपुर,मंडला




