चारधाम यात्रा शुरू

0

देहरादून: उत्तराखंड में इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा की शुरुआत रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हो गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए। इसके साथ ही अगले छह माह के लिए इन पवित्र धामों के दर्शन का मार्ग भक्तों के लिए खुल गया है। जानकारी अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर खोले गए। इस अवसर पर पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।