गुवाहाटी (मध्य स्वर्णिम): लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताकर आरोप लगाया कि सरमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर राज्य में भूमि एटीएम चला रहे हैं, इसके तहत वे जनता से जमीन छीनकर बड़ी कंपनियों को दे रहे हैं। बोकाजन निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार रतन एंग्टी के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित कर कहा कि लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग असम और यहां की जनता के लिए खड़े थे, और कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर उनकी मृत्यु के लिए न्याय दिलाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि असम फूलों का एक गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग धर्म, जाति और विचारधारा के लोग रहते हैं। कांग्रेस की सोच हैं, हिंदुस्तान की जनता के हाथ में असली ताकत हो, देश को चलाने में हर वर्ग को भागीदारी मिले। वहीं बीजेपी की विचारधारा है कि असम को दिल्ली से चलाया जाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 244 (ए) लेकर आई थी, क्योंकि हमारी सोच है कि असम को न गुवाहाटी से चलाया जाए और न दिल्ली से चलाया जाएं। 244 (ए) से असम की जनता को ताकत मिलती है और ये उन्हें फैसले लेने की शक्ति देता है। भाजपा पर हमला जारी रखते हुए राहुल गांधी ने कहा, कि नरेंद्र मोदी को ट्रंप कंट्रोल करता है।




