नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई। मीडिया रिपोर्ट में दमकल विभाग के मुताबिक मौके पर आग बुझाने के लिए कुल 25 गाड़ियों को तैनात की गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रण में किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और यातायात को नियंत्रित किया। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इमारत की सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों की जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कुछ झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग के कारणों का पता लगने की कोशिश की जा रही है। जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए टीम का भी गठन किया गया है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




