मोगा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पंजाब के मोगा जिले में रैली को संबोधित किया। बात दें कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखकर बीजेपी के चाणक्य शाह की ये रैली काफी अहम मानी जा रही है। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा, मैं पंजाब की जनता से अपील करने आया हूं कि हम जब भी आए, छोटे भाई के रूप में आपके सामने आए। हमारी सरकार कभी पंजाब में बननी ही नहीं थी, लेकिन आज मैं कहकर जाता हूं कि 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपनी सरकार बनाने के लिए चुनाव लडऩे जा रही है। शाह ने रैली में यह बयान देकर पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम भी लगा दिया। रैली को संबोधित कर शाह ने कहा, मैं आज पूरी पंजाब की जनता से, माताओं-बहनों और बुजुर्गों से आशीर्वाद मांगने आया हूं। आप हमें आशीर्वाद दे, हमारी ताकत बढ़ाइए… अगर पंजाब को कोई नश मुक्त कर सकता है, तब केवल और केवल नरेन्द्र मोदी और भाजपा कर सकती है। हमारी सरकार ने ही कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम किया, आज देश के अंदर नक्सलवाद समाप्त होने के कगार पर है। इसलिए पंजाब को नशे से मुक्त कराने और युवाओं को रोजगार के लिए यहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में होनी चाहिए। गृह मंत्री शाह ने कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी किस मुंह से बात कर रहे हैं। सच्चाई ये हैं कि सबसे ज्यादा एमएसपी पर खरीद करने का काम मोदी सरकार ने किया। पूरे पंजाब के किसानों को सबसे ज्यादा रबी और खरीफ के गेहूं और धान दोनों… सबसे ज्यादा अगर किसी ने खरीदा हैं, तब मोदी जी की भाजपा सरकार ने खरीदा है। इसके साथ साथ दो ही दिन अंदर ही ऑनलाइन पेमेंट किसानों के पैसे उनके पास पहुंच जाते हैं।




