अहमदाबाद (मध्य स्वर्णिम): भारत ने इतिहास रचते हुए अहमदाबाद कं नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रन से जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। जहां तक ओवरऑल की बात है तो भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। भारत ने टॉस हारकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों की बाद शिवम दुबे की 8 गेंदों पर 26 रन की पारी (3 चौके और 2 छक्के) की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से जिम्मी नीशम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके और अब कीवी टीम के सामने 256 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की शुरूआत सधी हुई रही लेकिन भारत ने जल्द ही अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया और अंत में जीत अपने नाम की। भारत ने पारी की शानदार शुरुआत की और पहला विकेट 98 पर गंवाया जब अभिषेक शर्मा 7.1 ओवर में रचिन रविंद्र की गेंद पर टिम सीफर्ट के हाथों कैच आउट हुए। अभिषेक ने 21 गेंदों पर 52 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। संजू सैमसन एक बार फिर शतक पूरा नहीं कर सके। उन्होंने 46 गेंदों पर 89 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वह 15.1 ओवर में जेम्स नीशम की गेंद पर बाउंड्री पर खड़े कोल मैककोन्ची ने कैच लपका। संजू सैमसन ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया है।
नीशम ने 15.6 ओवर में सूर्यकुमार यादव को पहली गेंद पर भेजा पवेलियन:
ईशान किशन 15.5 ओवर में नीशम की गेंद पर मार्क चैपमैन की गेंद पर कैच आउट हुए। ईशान ने 25 गेंदों पर 54 रन बनाए जिसमें 4 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। नीशम ने 15.6 ओवर में सूर्यकुमार यादव को पहली गेंद पर पवेलियन भेजा। सूर्यकुमार ने छक्का लगाने की कोशिश की और बाउंड्री पर रचिन के हाथों कैच आउट हो गए। भारत को आखिरी झटका हार्दिक पांड्या का लगा जो 18.2 ओवर में 13 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। वह मैट हेनरी गेंद पर मिशेल सेंटनर के हाथों कैच आउट हुए। अंत में शिवम दुबे (26 रन) और तिलक वर्मा (8) नाबाद लौटे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




