कर्नाटक में बच्चों के लिए प्रतिबंधित होगा मोबाइल फोन, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

0

बंगलूरू (मध्य स्वर्णिम): कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल फोन पर रोक लगाने पर विचार किया जा रहा है। इसके पीछे का कारण उन्होंने बताया कि बच्चों में सोशल मीडिया की लत बढ़ रही है और इसका उनके दिमाग पर असर पड़ रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि यह प्रस्ताव चर्चा के दौर में है और राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से सलाह मांगी गई है कि क्या उनके परिसरों में नाबालिगों की मोबाइल फोन तक पहुंच को सीमित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, आज हम इस पर चर्चा कर रहे हैं। आप सभी यहां कुलपति हैं, इसलिए मैं आपकी राय जानना चाहता हूं। बच्चे ड्रग्स के शिकार हो रहे हैं। साथ ही, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों की तरह छात्रों में मोबाइल फोन पर रोक लगाने का विचार है। मैं आपकी राय जानना चाहता हूं। हम इसे देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि छात्रों में सोशल मीडिया की बढ़ती लत उनकी शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार पर बुरा असर डाल रही है। इससे बच्चों के ड्रग्स के संपर्क में आने का खतरा भी बढ़ रहा है।