भोपाल (मध्य स्वर्णिम): बैतूल जिले के ग्राम सावंगा में बीते गुरुवार को ट्रिपल मर्डर के मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जहां पर मानसिक रूप से विक्षिप्त बड़े बेटे ने अपने माता-पिता और बड़े भाई सहित एक बिल्ली की हत्या कर दी थी। इस मामले में शुक्रवार को नर्मदापुरम के कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी एवं पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला बैतूल जनपद के ग्राम सावंगा पहुंचे। उन्होंने गत दिवस हुई हत्या की घटना के स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर मृतक परिवार की स्थिति और घटना से जुड़े तथ्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, एसडीएम अभिजीत सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।




