भोपाल के जेपी अस्पताल में लगी आग

0

भोपाल (मध्य स्वर्णिम): राजधानी भोपाल स्थित जेपी अस्पताल में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ओपीडी ब्लॉक के पहले माले पर बने एक कमरे से धुआं उठता देख मरीजों और स्टाफ में अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि समय रहते कर्मचारियों ने स्थिति संभाल ली और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कमरे के भीतर से धुआं दिखाई दिया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में पूरा ओपीडी क्षेत्र धुएं से भर गया। एहतियात के तौर पर मरीजों को तुरंत दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।

ताला तोड़कर अंदर पहुंचा गार्ड:
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली। जिस कमरे में आग लगी, उसे स्टोर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। कमरे पर ताला लगा था और चाबी तुरंत नहीं मिल पाई। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने में सफलता पाई। प्लास्टिक-सर्जिकल सामान से फैला काला धुआं: कमरे में रखे प्लास्टिक और सर्जिकल सामान के जलने से घना काला धुआं पूरे परिसर में फैल गया। एहतियातन अस्पताल की बिजली सप्लाई भी कुछ समय के लिए बंद कर दी गई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल वाहन लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे। तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। प्रबंधन ने विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्लास्टिक-सर्जिकल सामान से फैला काला धुआं:
कमरे में रखे प्लास्टिक और सर्जिकल सामान के जलने से घना काला धुआं पूरे परिसर में फैल गया। एहतियातन अस्पताल की बिजली सप्लाई भी कुछ समय के लिए बंद कर दी गई।अस्पताल प्रशासन ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल वाहन लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे। तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। प्रबंधन ने विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।