रुद्राक्ष महोत्सव में महाजाम से निपटने तैयारी

0

सीहोर (मध्य स्वर्णिम): कुबेरेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। रुद्राक्ष महोत्सव में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान इंदौर-भोपाल हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में प्रशासन ने अभी से ही नया रूट तैयार कर लिया है, जिसकी वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। दरअसल, देवास और इंदौर की तरफ से आने वाले भारी वाहन मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा, कुरावर- श्यामपुर मार्ग होते हुए भोपाल पहुंचेंगे। भोपाल से इंदौर की ओर जाने वाले वाहन परवलिया थाना के मुबारकपुर जोड़ और थाना खजूरी के तुमड़ा जोड़ से होते हुए श्यामपुर, कुरावर, ब्यावारा, शाजापुर और मक्सी मार्ग से देवास और इंदौर जाएंगे। वहीं, भोपाल से इंदौर जाने वाले छोटे वाहन सीहोर न्यू क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़- अमलाहा होते हुए आष्टा, देवास, उज्जैन और इंदौर से जा सकेंगे।
20 फरवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव:
दरअसल, कुबेरेश्वर धाम में 14 से 20 जनवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शिव महापुराण की कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश के अलग-अलग कोने से आते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने 12 से 21 फरवरी तक रूट डायवर्जन का फैसला किया है। रूट डायवर्जन सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।