धोखाधड़ी के आरोपी एक्सिस सिक्योरिटीज के कर्मचारियों को पुलिस रिमांड

0

मुंबई (मध्य स्वर्णिम): एक्सिस बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एक्सिस सिक्योरिटीज के अधिकारी कर्मचारी एक बड़े गड़बड़ी में लिप्त पाए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के चार अधिकारियों को कोर्ट में पेश किया जहां गिरगांव कोर्ट ने 12 फरवरी तक रिमांड दिया है। एक्सिस सिक्योरिटीज भारत में एक प्रमुख रिटेल ब्रोकिंग और वित्तीय उत्पाद में काम कर रही है। शिकायत में आवेदक अजय नटवर लाल शाह ने बताया कि 1.70 करोड़ के कथित नुकसान को लेकर अनधिकृत ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता अजय नटवरलाल शाह के अनुसार, कई लेन-देन खाताधारकों की जानकारी या सहमति के बिना किए गए, जिससे विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक सदस्यों को गंभीर आर्थिक एवं मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ा। 9 जनवरी 2025 के बाद भी, खातों की सेवा से संबंधित कारण बताए जाने पर, कई क्लाइंट लॉग-इन के माध्यम से कथित रूप से ट्रेडिंग जारी रही। मई 2025 से शिकायत दर्ज कराने के बावजूद, परिवार का आरोप है कि उन्हें कॉल रिकॉर्ड, आंतरिक लॉग और अन्य विवरण उपलब्ध नहीं कराए गए। इस मामले में मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम ने एक्सिस सिक्योरिटीज के शारदा रानी ब्रांच में जांच की। उसके बाद पंकज, राम, जीशान और अर्पण जैन के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए गिरगांव कोर्ट में प्रस्तुत किया जहां से सभी आरोपियों को 12 फरवरी तक पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया है।पुलिस जांच में एक्सिस सिक्योरिटीज के द्वारा ग्राहकों के साथ और भी धोखाधड़ी सामने आने की संभावना है।