भोपाल/नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के आवास पर मध्यप्रदेश के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों के साथ सहभोज एवं संवाद कर प्रदेश के विकास एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से वन टू वन चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित करेगा। भाजपा की डबल इंजन वाली मोदी मोहन सरकार से मध्यप्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। प्रदेश के विकास में सांसदों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश के विकास के लिए केन्द्र सरकार पूरी तरह समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को आधार मानकर प्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में तेसे आगे बढ़ रही है। केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को फायदा मिल रहा है। सहभोज एवं संवाद में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, जॉर्ज कुरियन, डॉ. एल. मुरुगन, दुर्गादास उइके, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद गणेश सिंह, भारत सिंह कुशवाह, संध्या राय, लता वानखेड़े, राहुल लोधी, जनार्दन मिश्रा, डॉ. राजेश मिश्रा, हिमाद्री सिंह, आशीष दुबे, भारती पारधी, दर्शन सिंह चौधरी, आलोक शर्मा, महेन्द्र सोलंकी, अनिल फिरोजिया, सुधीर गुप्ता, अनिता चौहान, शंकर लालवानी, गजेन्द्र पटेल, ज्ञानेश्वर पाटिल, सुकविता पाटीदार, सुमेर सिंह सोलंकी, सुमित्रा बाल्मीकि, उमेश नाथ महाराज, बंशीलाल गुर्जर एवं माया नारोलिया उपस्थित रहीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं और शिक्षा सहित हर क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से हर वर्गों को व्यापक और प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है।




