आगामी चुनाव में तय हार की वजह एसआईआर का दुरुपयोग कर रही भाजपा : ममता बनर्जी

0

कोलकाता (मध्य स्वर्णिम): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की विपक्षी पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव में हार तय है, जिस कारण वह (मतदाता सूची के) विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) का दुरुपयोग कर रही है । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात की। वह सोमवार की शाम दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सी.ई.सी.) से मुलाकात करने वाली हैं। उन्होंने कहा, वह (भाजपा) जानते हैं कि बंगाल में हारेंगे । इसलिए एस.आई.आर. का दुरुपयोग कर रहे हैं । उन्होंने आगे कहा, अगर भाजपा में हिम्मत है, तो मैं उनसे अपील करूंगी कि चुनाव आयोग और एजैंसियों का इस्तेमाल करने के बजाय राजनीतिक और लोकतांत्रिक रूप से चुनाव लड़े। ममता बनर्जी ने दावा किया कि इसी तरह की प्रथाएं अन्य राज्यों के चुनाव परिणामों को प्रभावित कर चुकी हैं । भाजपा को चुनौती देते हुए ममता ने कहा, मैं उनसे पूछूंगी, अगर हिम्मत है तो राजनीतिक लड़ाई लड़ो । हम इंच- इंच लड़ने के लिए तैयार हैं । ममता बनर्जी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सी.ई.सी. से मुलाकात के दौरान मतदाता सूची के एस.आई.आर. से जुड़े मुद्दे उठाएंगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने सांसदों को एस.आई.आर. के नाम पर की जा रही कोशिशों के बारे में जानकारी देंगी।