गजब लापरवाही, प्रसूता वार्ड से 90 मरीज गायब

0

बालाघाट (मध्य स्वर्णिम ): जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर स्थित प्रसूता वार्ड से जनवरी माह में 90 प्रसूति प्रकरणों के बिना सूचना अस्पताल छोड़ने का चौकाने वाला मामला सामने आया है । इसका खुलासा उस समय हुआ जब कलेक्टर मृणाल मीणा ने शुक्रवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया । मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को जानकारी दी गई कि जनवरी माह में 90 ऐसी महिलाएं अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई, लेकिन बाद में बिना किसी औपचारिक सूचना या डिस्चार्ज प्रक्रिया के अस्पताल से चली गई । कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. परेश उपलप को निर्देश दिए कि वे तत्काल एक टीम गठित कर पूरे मामले की विस्तृत जांच कराएं । उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रसूता वार्ड में भर्ती महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति, गंभीर मामलों में दी जा रही काउंस्लिंग और उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल परिसर में फैली अस्वच्छता पर नाराजगी जताई । कलेक्टर ने कहा कि पर्याप्त स्टाफ होने के बावजूद साफ- सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है । उन्होंने सीएमएचओ को निर्देशति किया कि वे प्रतिदिन कम से कम एक घंटा वार्ड का निरीक्षण सुनिश्चित करें । कलेक्टर ने बताया कि नेत्ररोग वार्ड के लिए मशीन आ चुकी है और अतिरिक्त वार्ड निर्माण का टेंडर भी हो चुका है । इसके बावजूद आईईएस द्वारा निर्माण कार्य शुरू न किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और मामले की जांच कर लापरवाही तय करने के निर्देश दिए ।ताया कि नेत्ररोग वार्ड के लिए मशीन आ चुकी है और अतिरिक्त वार्ड निर्माण का टेंडर भी हो चुका है ।