एसआईआर प्रक्रिया एक सोची समझी रणनतिक साजिश: राहुल गांधी

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिंग): लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुजरात में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षणको लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने दावा किया, कि गुजरात में वोटर लिस्ट की जांच के नाम पर सुनियोजित और संगठित तरीके से वोट चोरी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भाजपा को हार की आशंका होती है, वहां मतदाताओं को ही व्यवस्था से बाहर कर दिया जाता है। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए गुजरात कांग्रेस द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज़ साझा किए । इसमें एक मतदाता सूची और उससे जुड़ा एक पत्र शामिल है। इन दस्तावेज़ों के आधार पर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया किसी भी तरह की सामान्य प्रशासनिक कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह एक रणनतिक साजिश है, जिसका उद्देश्य चुनिंदा मतदाताओं के नाम सूची से हटाना है । सबसे चौंकाने वाली और ख़तरनाक बात यह है कि एक ही नाम से हजारों की संख्या में आपत्तियां दर्ज की गई। उन्होंने दावा किया कि विशेष रूप से कुछ वर्णों और कांग्रेस समर्थक बूथों को निशाना बनाया गया । राहुल गांधी ने कहा कि जहां भाजपा को चुनावी नुकसान दिखता है, वहां बोटरों को ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यही पैटर्न पहले आंलद में देखने को मिला, फिर राजुरा में और अब वही ब्लूप्रिंट गुजरात के साथ- साथ राजस्थान और अन्य राज्यों में लागू किया जा रहा है।