नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रही चर्चा रही है। सोमवार को भाजपा के लगभग सभी मुख्यमंत्री, राज्य इकाई प्रमुख और अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे, जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। इसके बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का समर्थन प्राप्त है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 4 बजे से 5 बजे तक होगी और शाम 5 बजे से 6 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दिन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा। बता दें कि नितिन नबीन जो हाल ही में पांचवीं बार बिहार के विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हुए थे, सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।




