मुंबई (मध्य स्वर्णिम): देश की सबसे अमीर नगर निगम बीएमसी में बीजेपी का पहला मेयर बैठ सकता है। बीएमसी चुनावों के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में यही अनुमान सामने आया है। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को 131 से 151 सीटें मिल सकती हैं। यूबीटी को 58-68 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस गठबंधन को 12 से 15 सीटें मिल सकती हैं। बीएमसी में कुल वार्ड 227 हैं। ऐसे में बहुमत के 114 सीटें चाहिए। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, बीएमसी चुनाव में यूबीटी का मराठी अस्मिता का दांव उनके पक्ष में रहा, मगर शिंदे सेना और बीजेपी ने भी 30 प्रतिशत मराठी वोटरों का समर्थन हासिल किया। यूबीटी-मनसे को 49 फीसदी मराठियों ने वोट दिए। इससे उलट 68 प्रतिशत उत्तर भारतीयों ने बीजेपी-शिवसेना और 19 फीसदी ने ठाकरे भाइयों का समर्थन किया। अन्नामलाई फैक्टर भी बीजेपी के साथ रहा। 61 प्रतिशत साउथ इंडियन वोटर बीजेपी गठबंधन के साथ गए। 21 फीसदी दक्षिण भारतीयों ने यूबीटी को समर्थन दिया। यूबीटी को कई इलाकों में मुस्लिम वोट मिले हैं। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को 131 से 151 सीटें मिल सकती हैं। यूबीटी को 58-68 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस गठबंधन को 12 से 15 सीटें मिल सकती हैं।




