इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में तड़के बायपास पर रालामंडल के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा घुसी है। मौके पर ही कार सवार दो युवक और एक युवती की मौत हो गई है। वहीं, एक अन्य युवती घायल है। मृतक युवती पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन है। साथ ही कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल भी शामिल हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। ग्रे रंग की नेक्सन कार क्रमांक MP13 ZX 8994 तेज रफ्तार में थी और पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को कार के हिस्से काटने पड़े। हादसे में प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल और मनसिंधु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अनुष्का नाम की युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सवार सभी युवक-युवतियां पार्टी से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रखर कासलीवाल का जन्मदिन था और चारों लोग एक फॉर्म हाउस में पार्टी मनाने के बाद इंदौर लौट रहे थे। कार प्रखर चला रहा था।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




