यूपी एसआईआर में कटे करीब 3 करोड़ नाम, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बिहार में से भी बड़ी छंटनी

0

लखनऊ (मध्य स्वर्णिम): यूपी एसआईआर में कटे करीब 3 करोड़ नाम, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बिहार में से भी बड़ी छंटनी लखनऊ। यूपी में हुए एसआईआर के बाद जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बिहार से भी ज्यादा छटनी हो गई है। निर्वाचन आयोग ने जो ड्राफ्ट सूची जारी की है उसमें करीब तीन करोड़ वोटरों के नाम कटे हैं। ये बिहार की ड्राफ्ट सूची से भी कहीं ज्यादा है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन लोगों को भी वोटरों के नाम कटने पर आपत्तियां वह छह फरवरी तक अपनी आपत्तियों को दर्ज करा सकते हैं। 12 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। मंगलवार को लोकभवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करते हुए बताया कि एसआईआर के समय करीब 15.44 करोड़ मतदाता थे, लेकिन एसआईआर की प्रक्रिया के बाद 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।

लखनऊ में सबसे ज्यादा नाम कटे:
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, सबसे ज्यादा 12 लाख मतदाताओं के नाम लखनऊ में कटेंगे। वहीं प्रयागराज में 11.56 लाख, कानपुर नगर में नौ लाख, आगरा में 8.36 लाख, गाजियाबाद में 8.18 लाख, बरेली में 7.14 लाख, मेरठ में 6.65 लाख, गोरखपुर में 6.45 लाख, सीतापुर में 6.23 लाख और जौनपुर में 5.89 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि 12.55 करोड़ में से 91 प्रतिशत की मैपिंग हो गई है। अब 1.04 करोड़ को नोटिस जाएगी। यह 8 प्रतिशत हैं। सीईओ ने कहा कि फ़ार्म 6 भरें नए मतदाता बनने को। करेक्शन व शिफ्ट होने वाले फॉर्म 8 भरें । अगर किसी सदस्य जो अब जीवित नहीं है या दूसरी जगह चले गए हैं तो नाम हटाने को फॉर्म 7 भरें।