2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी में पूरी मजबूती से जुटा भारतः पीएम मोदी

0

वाराणसी (मध्य स्वर्णिम): 2014 में सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में खेलों को बढ़ावा देने में लगातार जुटे है। वे सभी खेलों के खिलाड़ी से हमेशा ही निजी तौर पर पीएमओ अपने आवास बुलाकर विजेता टीम के खिलाड़ी या फिर नहीं जीत सके खिलाड़ियों से भी मुलाकात करते है। इस कड़ी में एक बड़ा कदम उठाते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि भारत पूरी मजबूती के साथ 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। वाराणसी में शुरू हुई 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह से ऑनलाइन जुड़कर प्रधानमंत्री मोदी ने खेलों के क्षेत्र में बीते साढ़े 11 वर्षों में हुए बड़े बदलावों को बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में भारत ने 20 से अधिक बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी की है। इसमें फीफा अंडर-17 विश्व कप, हॉकी विश्व कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भी भारत में आयोजित किए जाएंगे, जो देश की खेल क्षमता और बुनियादी ढांचे की मजबूती को दिखाते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत में होने वाले हैं और भारत पूरी मजबूती से 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की भी तैयारी में जुटा है।