मोदी वन मैन शो चल रहे, पूरा फायदा 2-3 अरबतियों को मिल रहा: राहुल

0

नई दिल्ली: मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जी राम जी करने का विरोध कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर करेगी। इसकी जानकारी शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को गांधी सरनेम से परेशानी है, इसलिए मनरेगा का नाम बदला गया। इसके पहले लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमलवार दिखे। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने का फैसला कैबिनेट और राज्यों से बिना पूछे ही लिया गया है। मोदी देश में वन मैन शो चल रहे है, मोदी जी जो करना चाहते हैं करते हैं। इसका पूरा फायदा 2-3 अरबतियों को मिल रहा है। इसका नुकसान ग्रामीण इलाकों को हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा सिर्फ योजना नहीं थी। मनरेगा राइट बेस्ड कॉन्सेप्ट था। यानी इससे देश के करोड़ों लोगों को न्यूनतम आय मिलती थी। मनरेगा बंद करना डायरेक्ट राइट बेस्ड के कॉन्सेप्ट पर आक्रमण है। ये जो पैसा लिया जा रहा है, वहां राज्यों से छीनकर केंद्र सरकार ले रहा है। ये पावर और वित्तीय का कान्ट्रैक्शन है। ये फैसला सीधे पीएम हाउस से लिया गया है। वहीं दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में खड़गे ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया लोकतांत्रिक अधिकारों को कम करने की सुनियोजित साजिश है। घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि गरीब, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से न हटें।