रेल यात्रियों को झटका, लंबी दूरी की यात्रा महंगी, लोकल यात्रियों को राहत

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): भारतीय रेलवे ने यात्रियों के किराये में वृद्धि की घोषणा की है। रेल मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मेल/एक्सप्रेस तथा एसी और नॉन-एसी ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी की गई है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू होगी। हालांकि, रोजाना लोकल ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को इस बढ़ोतरी से पूरी तरह राहत दी गई है। रेलवे के अनुसार यह वृद्धि केवल लंबी दूरी की यात्राओं पर लागू होगी। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब प्रति किलोमीटर 2 पैसे अधिक किराया देना होगा। एसी श्रेणी में भी समान दर से बढ़ोतरी की गई है। इसका असर यह होगा कि 500 किलोमीटर की यात्रा पर यात्रियों को लगभग 10 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। वहीं, उपनगरीय (लोकल) ट्रेनों, शॉर्ट डिस्टेंस यात्रा और मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है।