भोपाल (मध्य स्वर्णिम): पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने भोपाल बाईपास में टोलगेट लगाने और वसूली करने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने इस संदर्भ में मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा कि भोपाल बाईपास के टोलगेट पर आज भी दोनों और निवेशक ट्रांसट्राय (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड का बोर्ड लगा है। जबकि 11 दिसंबर 2019 को निलंबित कर, कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है । बाईपास चार लेन परियोजना मार्ग पर एमपीआरडीसी द्वारा निवेशक ट्रांस्ट्राय (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के नाम से टोल वसूली जनता के साथ धोखाधड़ी है। टोल वसूली तत्काल बंद हो तथा दिसंबर 2019 से एमपीआरडीसी द्वारा जितना भी टोल वसूला गया है, वह सारी राशि वाहन मालिक को वापस करें। सकलेचा ने कहां की एमपीआरडीसी ने निवेशक को ब्लैक लिस्ट करने संबंधी पत्र में लिखा कि? इसे वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा जनता को जानकारी हो सके। दूसरी तरफ एमपीआरडीसी उसी निवेशक के नाम से टोल वसूल रही है। सकलेचा ने कहा कि कंपनी की आपसी सहमति से अनुबंध को निरस्त करने से एमपीआरडीसी को टोल वसूलने का अधिकार नहीं मिलता।




