सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सोमवार शाम एक ट्रेनर विमान 33 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकराने के बाद खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट और विमान में सवार दूसरा पायलट घायल हो गया। दोनों को तत्काल बचाया गया और उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना शाम 6 बजकर 25 मिनट पर अमागांव के खेतों में हुई। यह स्थान सिवनी- नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर सुक्तारा एयरस्ट्रिप से लगभग दो किलोमीटर दूर है। विमान रेडवर्ड एविएशन कंपनी का था जो प्रशिक्षण उड़ान पर था। अधिकारियों के अनुसार, विमान में सवार पायलट अजित चव्डा और दूसरा पायलट घायल हो गए। बिजली कंपनी के कर्मचारियों, ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर दोनों को तुरंत रेस्क्यू किया। घायलों को बारापाठर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान रनवे पर लैंडिंग कर रहा था तभी उसका निचला हिस्सा बादलपार सबस्टेशन की 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली लाइन टूट गई और विमान जमीन पर जा गिरा। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही विमान लाइन से टकराया, बिजली लाइन तुरंत ट्रिप हो गई जिससे करंट का प्रवाह रुक गया। इस कारण विमान में आग नहीं लगी और बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




