संसद ने तंबाकू पर शुल्क लगाने के लिए केंद्रीय उत्पाद शुल्क विधेयक 2025 को दी मंजूरी

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): संसद ने गुरुवार को केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 को पारित कर दिया, जिसे राज्यसभा ने मंजूरी देकर लोकसभा को वापस भेज दिया। लोकसभा ने बुधवार को ही केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक 2025 पास कर दिया था। साथ ही राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित हो गई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में आज केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक 2025 पर चर्चा का जवाब देते हुए कानून के अलग-अलग पहलुओं पर बात की और अलग-अलग सदस्यों के सवालों के जवाब दिए। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इससे पहले केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक 2025 को विचार के लिए राज्यसभा में पेश किया था। निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक 2025 पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, पश्चिम बंगाल को इस सरकार ने कभी नजरअंदाज नहीं किया है।

टीएमसी पश्चिम बंगाल को नुकसान पहुंचा रही:
असल में यह टीएमसी सरकार है, जो पश्चिम बंगाल के विकास को नुकसान पहुंचा रही है। पश्चिम बंगाल ने जनवरी 2019 में आयुषमान भारत स्कीम से नाम वापस ले लिया। क्या यह बंगाल के लिए अच्छा है। इंडस्ट्री पश्चिम बंगाल छोड़ रही हैं। वित्त मंत्री ने विधयेक पर चर्चा के दौरान सदन को यह भी बताया कि किसानों को तंबाकू छोडऩे और दूसरी कैश क्रॉप्स उगाने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब जीएसटी लागू हुआ, तो तंबाकू और तंबाकू से जुड़े उत्पाद पर टैक्स, सेस के साथ भी हर साल डब्यूएचओ के तय बेंचमार्क तक नहीं पहुंच पाया।