वीआईटी यूनिवर्सिटी में E.coli वायरस वाला पानी, 4 सैंपल फेल

0

सीहोर (मध्य स्वर्णिम): मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में दूषित पानी और घटिया खाने की वजह से बड़ा हंगामा हो गया। पानी के सैंपल में श्व. ष्शद्यद्ब बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि हुई है। 30 से ज्यादा छात्र पीलिया के शिकार हुए हैं। इससे पहले वार्डन-गार्डों ने एक छात्र को पीटा था, जिससे गुस्साए हजारों छात्रों ने आगजनी और तोडफ़ोड़ की थी। भारी बवाल के बाद अब कैंपस 8 दिसंबर तक बंद है। यूनिवर्सिटी प्रशासन पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है। पीएचई विभाग ने कैंपस से 18 पानी के सैंपल लिए थे। इनमें से 4 सैंपल फेल हो गए। ट्यूबवेल, ग्राउंड टैंक और क्रह्र सिस्टम के पानी में E.coli बैक्टीरिया पाया गया। पीएचई ईई प्रदीप सक्सेना ने कहा कि इस तरह का बैक्टीरिया पानी में नहीं होना चाहिए। यह पीलिया और दूसरी गंभीर बीमारियां फैलाता है। इसके अलावा यह वायरस किडनी फेल भी कर देता है। छात्र कई महीनों से दूषित पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन प्रबंधन ने अनदेखी की। नतीजा यह हुआ कि 30 से अधिक छात्र जॉन्डिस से पीडि़त हो गए। कई छात्रों को चिरायु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 5 हॉस्टल मेस और फूड जोन से दाल, चावल, तेल, आटा, मैदा आदि के 25 से ज्यादा सैंपल लिए हैं। सभी सैंपल भोपाल लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाने की गुणवत्ता पर कार्रवाई होगी।