अत्याचारियों का अंत भी जरूरी : मोदी

0

पणजी (मध्य स्वर्णिम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। यह कार्यक्रम मठ की 550वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘सार्ध पंचशतामनोत्सव’ के दौरान हुआ। इसी दौरान उन्होंने रामायण थीम पार्क गार्डन का भी उद्घाटन किया, एक विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी किया और वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। भगवान राम की यह प्रतिमा 77 फीट ऊंची है। कांसे की बनी इस प्रतिमा को प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी एस सुतार ने बनाई है। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के उडुपी का दौरा किया। वहां उन्होंने श्री कृष्ण मठ में पूजा- अर्चना की। उन्होंने करीब 1 लाख लोगों के साथ लक्ष्मी कान्त गीता पारायण में भी भाग लिया। उडुपीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, श्री कृष्ण ने युद्ध की भूमि पर गीता का संदेश दिया था और भगवत गीता हमें सिखाती है कि शांति और सत्य की स्थापना के लिए अत्याचारियों का अंत भी जरूरी है… हम लाल किले की प्राचीर से श्री कृष्ण की करुणा का संदेश देते हैं और उसी प्राचीर से हम मिशन सुदर्शन चक्र का भी उद्घोष करते हैं… देश ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई में हमारा संकल्प देखा है… हम शांति स्थापित करना भी जानते हैं और शांति की रक्षा करना भी जानते हैं। दरअसल श्री संस्थान गोकर्ण पर्तागाली जीवोत्तम मठ पहला गौड सारस्वत ब्राह्मण वैष्णव मठ है।