भोपाल (मध्य स्वर्णिम): श्योपुर जिले के बड़ौदा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 305410 प्रभावित किसानों के खातों में 238 करोड़ 78 लाख रुपए की मुआवजा राशि अंतरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब भी किसानों पर संकट आया है, भाजपा सरकार ढाल बनकर खड़ी हुई है। कांग्रेस की सरकारें 70 साल रहीं, पर किसान के पसीने की कीमत कभी नहीं समझीं। सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कान खोलकर सुन लें कांग्रेसी, उन्होंने चवन्नी कभी दी नहीं। हम 16 हजार प्रति हेक्टेयर का लाभ दे रहे हैं। कांग्रेस तीन हजार हेक्टेयर भी नहीं देती थी। कांग्रेस कह रही थी भावांतर का पैसा नहीं देंगे। आकर देख लो कांग्रेसी, जो कहा है वो पूरा कर दिखाया है। पप्पू और पप्पू की मम्मी की सरकार खत्म हो गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भगवान राम का प्रमाण मांगने वाले कांग्रेसी आज राम मंदिर जगमगाता देख रहे हैं। कांग्रेसी गोपाल कृष्ण भगवान की जय नहीं बोल सकते, बोलते ही बुखार आ जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, गरीबों और सनातन परंपरा की वास्तविक चिंता करती है। किसान सम्मान निधि 70 साल कांग्रेस ने नहीं दी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी। मध्यप्रदेश में हमने यही राशि दोगुनी की। मुख्यमंत्री ने कहा किसान खेत में है, जवान सीमा पर है। दोनों की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। भाजपा सरकार खेत से लेकर मंडी तक किसान का हर दर्द समझती है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ने गांवों में विकास की नई क्रांति लाई। साथ ही, उन्होंने नदी जोड़ो परियोजना रोकने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। सिंगल क्लिक के माध्यम से 3 लाख 5 हजार 410 प्रभावित किसानों के बैंक खातों में 238 करोड 78 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई। इसके अंतर्गत श्योपुर, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, धार, खण्डवा जिलों की 23 तहसीलों के 2 हजार 148 ग्रामों के किसानों को अतिवृष्टि, बाढ तथा पीला मौजेक कीट व्याधी से हुई फसल क्षति का मुआवजा दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि किसानों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सिंगल क्लिक से राहत राशि पहुंचाना सिर्फ सहायता नहीं, बल्कि उनके प्रति हमारी प्रतिबद्धता का संदेश है। श्योपुर जिले के 1 लाख 3 हजार 78 धान की फसल प्रभावित किसानों को 100 करोड 83 लाख रूपये की राशि प्रदाय की गई। जानकारी के अनुसार अतिवृष्टि एवं बाढ के चलते श्योपुर जिले के 428 ग्रामों के 1 लाख 3 हजार 78 किसानों को धान की फसल में हुए नुकसान के लिए 100 करोड 83 लाख रूपये की मुआवजा राशि का वितरण किया गया, इसके साथ ही हरदा जिले के 95 हजार 989 किसानों को सोयाबीन फसल में हुए नुकसान के लिए 71 करोड 52 लाख, विदिशा जिले के 51 हजार 830 किसानों को सोयाबीन, उडद फसल में हुए नुकसान के लिए 29 करोड 15 लाख, नर्मदापुरम जिले के 22 हजार 779 किसानों को सोयाबीन फसल में हुए नुकसान के लिए 19 करोड 84 लाख, धार जिले के 19 हजार 173 किसानों को सोयाबीन एवं मक्का की फसल में हुए नुकसान के लिए 10 करोड 31 लाख रूपये की मुआवजा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई।
करोड़ों का लोकार्पण और शिलान्यास:
आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत 2 करोड 75 लाख रूपये की लागत से सेसईपुरा में निर्मित आदिवासी बालक आश्रम का लोकार्पण होगा। इसके साथ ही 14 करोड 80 लाख की लागत से श्योपुर में बनने वाले नर्सिग कॉलेज भवन, 14 करोड 95 लाख की लागत से श्योपुर में बनने वाले 50 बिस्तरीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय, 96 लाख की लागत से श्योपुर में बनने वाले बागवानी और खाद प्रसंस्करण ज्ञान प्रसार केन्द्र, ग्राम लहरौनी में 2 करोड 61 लाख, ग्राम बलावनी में 2 करोड 53 लाख एवं डाबीपुरा में 2 करोड 49 लाख की लागत से बनने वाले नवीन 33/11 केव्ही विधुत उपकेन्द्रों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओ में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




