पाक में परमाणु नियंत्रण अब मुनीर के हाथ

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): पाकिस्तान में सेना का प्रभाव एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। देश के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर को पाकिस्तान का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस बना दिया गया। यह पद हाल ही में हुए 27वें संवैधानिक संशोधन के तहत बनाया गया है।इसके साथ ही मुनीर अब आर्मी, एयरफोर्स और नेवी तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर बन गए हैं। उनका कार्यकाल भी अब पांच साल के लिए तय कर दिया गया है। इस संशोधन के बाद चेयरमैन जॉइट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी का पद खत्म कर दिया गया।यह भूमिका 1976 से चली आ रही थी, लेकिन मौजूदा जनरल साहिर शामशाद मिर्जा की रिटायरमेंट के साथ इसे समाप्त कर दिया गया। अब परमाणु हथियारों की कमान भी सीधे आसिम मुनीर के कंट्रोल में होगी। पहले यह अधिकार राष्ट्रपति और कैबिनेट के पास भी था, लेकिन अब शीर्ष नियंत्रण मुनीर को दे दिया गया है। इसी बदलाव से मुनीर का कार्यकाल भी बढ़ गया। पहले वे 27 नवंबर 2027 को रिटायर होने वाले थे, लेकिन अब नए पद पर वे 2030 तक बने रहेंगे।