सागर/भोपाल मध्य स्वर्णिम: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार का सागर के भाजपा संभागीय कार्यालय में सागर एवं सागर प्रामीण जिले की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर ऐतिहासिक विजय का लक्ष्य लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटें। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के समय भी एसआईआर हुआ था। निष्पक्ष चुनाव के लिए एसआईआर आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बना रहे हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान से ही देश चल रह है और भारत आज विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनकर दुनिया के सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने सत्ता की लालच में समाज को समाज से लड़ाने का कार्य किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। तत्त्पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने सागर एवं सागर ग्रामीण जिले के सांसद, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा चुनाव-2023 के प्रत्याशियों को संबोधित कर कोर ग्रुप की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक के पूर्व संविधान दिवस पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर संविधान की प्रति को नमन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच की कड़ी बनकर कार्य करें। कार्यकर्ता जब सरकार और जनता के बीच की कड़ी बनकर कार्य करेंगे तो लोगों की सभी समस्याओं का तुरंत समाधान होगा और भाजपा सरकारों की कल्याणकारी और जनहितैयोजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता की चिंता करें, उनके कल्याण के लिए कार्य करें। पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं की चिंता स्वयं कर रहा है। कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें, उसकी चिंता करें। संगठन सभी कार्यकर्ताओं को समय-समय पर कार्य करने का अवसर अवश्य देता है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, यहां न तां कोई छोटा होता है और न ही बड़ा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल 27 को राजगढ़ प्रवास पर:
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल 27 नवंबर को राजगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आप राजगढ़ में आयोजित विभित्र बैठकों को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे राजगढ़ भाजपा कार्यालय में राजगढ़ जिले की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्षा, उपाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, एस.आई.आर. के जिला संयोजक, बी.एल.ए-1 एवं एस.आई.आर. के मंडल प्रभारी शामिल रहेंगे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




