दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद खराब, शहर के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार

0

नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) औसतन 353 और नोएडा सेक्टर-116 एवं 125 का क्रमशः 413 एवं 418 दर्ज किया गया। अगले सप्ताहभर तक इसमें कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम 4 बजे पीएम-10 का स्तर औसतन 366 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 2.5 का स्तर औसतन 380 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकार्ड किया गया। एनसीआर के शहरों में भी हालात चिंता बढ़ाने वाले हैं। नोएडा में एक्यूआई 373, गाजियाबाद में 349, ग्रेटर नोएडा में 364 और गुरुग्राम में 303 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में एक्यूआई 220 रहा, जो खराब श्रेणी में है। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 के आसपास या उससे अधिक दर्ज हुआ है। आनंद विहार में एक्यूआई 400, अशोक विहार में 385, बवाना में 389, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में 396 और वजीरपुर में 390 के करीब स्तर रिकार्ड किया गया।