भोपाल (मध्य स्वर्णिम): मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 ने पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी तत्परता, पेशेवर दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता का प्रभावी प्रदर्शन किया है। प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए डायल- 112 की टीमों ने कई गंभीर घटनाओं को समय रहते रोकने में सफलता हासिल की तथा आपात स्थिति से जूझ रहे अनेक नागरिकों को सहायता पहुंचाई है। थाना देहात मैहर क्षेत्र में एक युवक मानसिक तनाव की स्थिति में हाईटेंशन लाइन टॉवर पर चढ़ गया। स्थिति अत्यंत संवेदनशील थी, क्योंकि जिस टॉवर पर वह चढ़ा था, वहां अत्यधिक वोल्टेज की बिजली प्रवाहित होती है और थोड़ी सी चूक से बड़ी दुर्घटना संभव थी। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरव्ही टीम मौके पर पहुंची। स्थिति अत्यंत संवेदनशील होने के बावजूद डायल-112 की एफआरव्ही टीम ने पूरी सावधानी और संयम से कार्य करते हुए युवक से संवाद किया। लगातार समझाइश और सहयोग के बाद टीम ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। जवानों की साहसिकता और धैर्यपूर्ण कार्यप्रणाली के चलते एक बहुमूल्य जीवन बचाया जा सका। मऊगंज में बहुती प्रपात में आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को रोकने दुर्गम क्षेत्र में पैदल पहुंचकर पुलिस ने टाला हादसा। आत्महत्या के उद्देश्य से पहुँच गया था। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और डायल-112 की टीम त्वरित गति से घटनास्थल पहुँची। प्रपात का क्षेत्र दुर्गम होने के कारण पुलिस को पैदल पहुंचना पड़ा। टीम ने संवेदनशील तरीके से संवाद स्थापित करते हुए व्यक्ति को आत्मघाती कदम उठाने से रोका। टीम की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के चलते एक बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका। तत्पश्चात सुरक्षित रूप से थाने लाकर उसकी परामर्श प्रक्रिया (काउंसलिंग) कराई गई और परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सागर में कॉरिडोर ब्रिज पर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को बचाया:
जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्रांतर्गत कॉरिडोर ब्रिज पर एक युवक मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। राहगीरों ने युवक को रेलिंग पर खड़ा देखा और तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुँची। जवानों ने युवक से बातचीत करना चाह और उसे शांत करने की कोशिश की। युवक प्रारंभ में बातचीत के लिए तैयार नहीं था, लेकिन जवानों ने धैर्य रखते हुए निरंतर उसे भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का समाधान संभव है और वह अकेला नहीं है। लगातार प्रयासों के बाद युवक को सुरक्षित पकड़कर नीचे उतारा गया, जिसके बाद उसे एफआरव्ही वाहन से थाने लाकर प्राथमिक काउंसलिंग कराई गई तथा परिवार को सूचित किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 के माध्यम से मैहर, मऊगंज और सागर में की गई इन संवेदनशील, त्वरित और प्रभावी कार्रवाइयों ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि राज्य पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और जीवन-रक्षा के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




