खनिज विभाग की निगरानी में हो रहा है रेत का अवैध कारोबार

0

डिंडोरी: जिले में जबसे रेत का ठेका हुआ है वह सब खनिज विभाग की निगरानी में हो रहा है मतलब यह मान लिया जाए जो कामको मोहनिया रेत खदान में मशीनों से खनन किया जा रहा है वह सब खनिज विभाग की निगरानी में हो रहा है कुछ दिन पहले जब हम खदान पहुंचे तो वहां कामको मोहनिया खदान की देखरेख कर रहे रेत कर्मचारियों ने मशीन से रेत बाहर निकाल रहा था और लंबे-लंबे रैंप नदी में बना दिए गए हैं ताकि पोकलेन मशीन से आगे और रेत निकल जा सके इसके बाद हमने दिवारी रेत खदान को भी देखा तो वहां खनन कार्य बंद था लेकिन लंबे-लंबे रैंप अवैध खनन की कहानी खुद बता रहे थे कि ठेकेदार की कर्मचारियों ने यहां भी अवैध खनन किया है।

क्यों नहीं हो रही जांच:
रेत के अवैध खनन मामले में जब हमने खनिज अधिकारी से चर्चा की तो उन्होंने रेत के संबंध में कहां की जिस नियम के तहत निकला जा सकता है और जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाते हैं तो ठेकेदार को नोटिस जारी की जाएगी। लेकिन एक सप्ताह हो चुके हैं और कोई जांच टीम अभी तक खदान में जांच करने नहीं पहुंची मतलब जिला प्रशासन की जानकारी में होने के बाद भी रेत का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

मशीन से निकल रही रेत:
ठेकेदारी कर्मचारियों ने भले ही दिवारी खदान से पोकलेन मशीन निकालकर होशियारी दिखाई हो। लेकिन कामको मोहनिया गांव के ग्रामीण करण सिंह मरावी का कहना है कि दिवारी में अभी भी रात में मशीन से रेत निकल जाती है और दूसरे दिन लेबर भर्ती है ग्रामीण महिला हरि बत्ती में बताया कि दिन में एक दो गाड़ी आती है उसको लेबर भरते हैं और सारी गाड़ी रात में ठेकेदार ने लगवाता है जिसे मशीन द्वारा लोड किया जाता है।

इनका कहना है-
मेरे पास मीडिया से जानकारी लगी और कलेक्टर मैडम का मैसेज आया था मैं तत्काल खदान गया और मौके पर जाकर देखा तो मशीन लगी हुई थी जिसे मैं बाहर निकाल और कलेक्टर महोदय के निर्देश से नोटिस जारी करेंगे।
-अशोक कुमार नागले खनिज अधिकारी डिंडोरी