दुबई एयर शो में हादसे का शिकार हुआ तेजस

0

नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में एयरशो के दौरान भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान- तेजस अचानक क्रैश हो गया। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ, जब एयरशो में फाइटर जेट्स की प्रदर्शनी चल रही थी। भारतीय वायुसेना ने इस घटना को लेकर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के गठन का एलान भी कर दिया है। बताया गया है कि एयरशो में क्रैश हुआ विमान तेजस मार्क 1ए है, जो कि मौजूदा समय में तेजस का सबसे आधुनिक वर्जन है। इसकी निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) फिलहाल तेजस के मार्क-2 (एमके-2) वर्जन पर काम कर रही है।

पहला स्वदेशी लड़ाकू विमान:
तेजस भारत में बना पहला लड़ाकू विमान है। इसमें लगने वाले इंजन फिलहाल विदेश से मंगाए जा रहे हैं। खासकर अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक्स (जीई) से छोटा और हल्का तेजस को एल्युमिनियम और लिथियम एलॉय के साथ टाइटेनियम और कार्बन फाइबर कॉम्पोजिट मैटेरियल से बनाया गया है। इनके चलते लड़ाकू विमान का वजन काफी हल्का है।