भोपाल: पिपलानी थाना पुलिस ने शहर में नकली नोट बनाने का काम कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से 2.25 लाख रुपए कीमत के जाली नोट और नोट प्रिंट करने का पूरा सामान जब्त किया गया है। युवक पहले प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है और वहीं का अनुभव इस्तेमाल कर घर में ही नोट छाप रहा था। एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि शांति नगर झुग्गी बस्ती के पास एक युवक नकली नोट चलाने की कोशिश में है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 500 रुपए के 23 नकली नोट मिले। उसने अपना नाम विवेक यादव, निवासी मुरली नगर, करोंद बताया। पूछताछ में विवेक ने कबूला कि वह अपने घर में कम्प्यूटर और प्रिंटर की मदद से नकली नोट बना रहा था। प्रिंटिंग प्रेस में काम करने के कारण उसे ग्राफिक डिजाइनिंग और प्रिंटिंग की जानकारी है, जिसका फायदा उठाकर वह जाली नोट तैयार करता था।
428 नोटों के साथ प्रिंटिंग सेटअप भी जब्त:
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से 500 रुपए के 428 नकली नोट बरामद हुए। इस तरह कुल 2,25,500 रुपए के जाली नोट और कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर समेत नोट बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण मिले। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी कब से यह काम कर रहा था और उसने बाजार में कितने नोट चलाए। पुलिस के अनुसार विवेक सिर्फ 10वीं पास है, लेकिन प्रिंटिंग अनुभव की वजह से उसने नकली नोट बनाने की योजना बनाई। उसने कई लेखकों की किताबें पढ़ीं, ऑनलाइन रिसर्च किया और फिर इंटरनेट से सामग्री मंगवाकर नोट छापना शुरू कर दिया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




