भोपाल: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि स्वाधीनता संग्राम में देश के विभिन्न अंचलों में जनजातीय वीरों और जननायकों ने आजादी के लिए अपना लहू बहाया और अंग्रेजों को चैन से बैठने नहीं दिया। स्वाधीनता संग्राम के प्रारंभिक काल में जनजातीय जननायकों ने जो योगदान दिया, उसे हम भुला नहीं सकते। इतिहासकारों और तत्कालीन सरकारों ने इनके योगदान को सिरे से नकार दिया। देश के स्वाधीनता संग्राम में जनजातियों का योगदान अतुलनीव है, अभूतपूर्व है। हमने यह बीड़ा उठाया है कि जनजातीय वीरों और जननायकों के बारे में आज की नई पीढ़ी को भी अवगत कराया जाए। हर साल 15 नवम्बर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिवस है। इस विशेष दिन को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने के पीछे हमारी यही मंशा है कि जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, हम सब उनके बारे में जानें, समझें, विचार करें और इन शुरवीरों के योगदान को नमन् करें। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले से राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस सपारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह का देशव्यापी सीधा प्रसारण किया गया। जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संबोधन को सभी ने सुना और देश के सभी जनजातीय वीरों को नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनजातियों द्वारा बोली जाने वाली सभी बोलियों पर अध्ययन होगा। उनकी जीवनशैलियों से सीखा जाएगा। इसमें विज्ञान छिपा है। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें करोड़ों जनजातियों के साथ हुए अन्याय को याद करने का अवसर देता था। हम जनजातीय वर्ग को विकास की धारा से जोड़ेंगे और उन्हें मुख्य धारा में लाएंगे। जब अटलजी सरकार बनी तब देश में पहली बार जनजातीय कल्याण मंत्रालय बना था। आदिवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनजातीय वर्ग के बच्चे आज डॉक्टर, इंजीनियर और सरकारी नौकरियां कर रहे हैं। देशभर के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के निर्माण एवं अधोसंरचना विकास पर 18 हजार करोड रुपए से अधिक खर्च किए गए हैं। इन स्कूलों में प्रवेश में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दुनिया में देश की शान बढ़ाने में जनजातीय युवाओं का बड़ा योगदान है। अभी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा है। इस टीम में भी मध्यप्रदेश की एक जनजातीय बेटी ने अपना योगदान दिया है।
➤ वंचितों को वरीयता देना ही हमारी नीति
➤ स्वाधीनता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को हम भुला नहीं सकते
➤ जनजातीय गौरव दिवस मनाकर हम जनजातीय जननायकों को दे रहे हैं सच्ची श्रद्धांजलि
➤ जनजातियों के पास ज्ञान का अपार भण्डार है, इनकी जीवनशैली में विज्ञान है, परम्पराओं में दर्शन है और व्यक्तित्व में पर्यावरण की समझ है
➤ अगले वर्ष से होगी 5000 छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती
➤ जनजातीय विभाग द्वारा संचालित प्रदेश के सभी बालिका आश्रम शालाओं एवं छात्रावासों के नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखे जाएंगे
➤ राज्यपाल श्री पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय नायकों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ माल्यार्पण कर किया समारोह का शुभारंभ
➤ समारोह में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन पर केंद्रित लघु फिल्म का हुआ प्रदर्शन
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




