नई दिल्ली (मध्य स्वर्णिम): दिल्ली आतंकी हमले और फरीदाबाद में विस्फोटक बरामदगी में जैश-ए- मोहम्मद लिंक की जांच के दौरान एजेंसियों को पता चला कि लखनऊ से गिरफ्तार डॉ. शाहीन सईद जैश कमांडर और पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड उमर फारूक की पत्नी अफिरा बीबी के संपर्क थी। जैश का मुखिया मसूद अजहर का भतीजा उमर फारूक, साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद एक मुठभेड़ में मारा गया था। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। उमर की पत्नी, अफिरा बीबी, जैश की नई गठित महिला ब्रिग्रेड, जमात-उल-मोमिनात का प्रमुख चेहरा है। दिल्ली धमाके से कुछ हफ्ते पहले अफिरा, जमात-उल-मोमिनात की सलाहकार परिषद, शूरा में शामिल हुई थी। सूत्रों के अनुसार, वह मसूद अजहर की छोटी बहन सादिया अजहर के साथ काम करती है और दोनों शाहीन सईद के संपर्क में थीं। फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में सीनियर डॉक्टर के रूप में काम रही शाहीन सईद को उसकी कार में असॉल्ट राइफलें और अन्य गोला-बारूद मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। जांच में पाया गया है कि शाहीन सईद को जमात-उल-मोमिनात की इंडिया ब्रांच खोलने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए कट्टरपंथी महिलाओं की भर्ती करने का काम सौंपा गया था। मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली शाहीन सईद ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी में शामिल होने से पहले कई मेडिकल कॉलेजों में काम किया था।
घटना अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश:
दिल्ली में लाल किले के पास हुआ बड़ा धमाका अब एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश के रूप में सामने आ रहा है। जांच में पता चला है कि यह हमला ‘स्पेक्टैक्युलरस्ट्राइक’ यानी बड़े पैमाने पर कई शहरों में एक साथ किए जाने वाले धमाकों की योजना का हिस्सा था।यह भयानक धमाका एक बड़े आतंकी नेटवर्क की परतें खोल रहा है। जांच में सामने आया है कि इस साजिश का मास्टरमाइंड डॉ. उमर मोहम्मद जिसे डॉ. उमर उन नबी के नाम से भी जाना जाता है, वो तुर्किये स्थित हैंडलर ‘उकासा’ के संपर्क में था।अब जांच NIA के हाथों में है। तीन डॉक्टरों को फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिट से हिरासत में लिया गया है, जहां डॉ. उमर काम करता था। जांच टीम अब उस कार की खरीद-बिक्री और उसके मूवमेंट की पूरी जानकारी खंगाल रही है। CCTV फुटेज से पता चला है कि डॉक्टर उमर ने दिल्ली आने से पहले मेवात, फिर फिरोजपुर झिरका तक का सफर तय किया। उसने रात को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ढाबे पर रुककर कार में ही सोया था।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.




