दिल्ली धमाके का महू कनेक्शन

0

इंदौर (मध्य स्वर्णिम): दिल्ली को दहलाने वाले आंतकी अलफलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। इस यूनिवर्सिटी का ट्रस्ट महू निवासी जवाद अहमद सिद्दकी ने स्थापित किया था। महू में उसके परिवार पर गड़बड़ करने का आरोप लगा था। इस परिवार ने निवेश कंपनी के नाम पर लोगों के साथ ठगी की थी। फिर रातों रात महू से परिवार गायब हो गया था। दिल्ली की घटना के बाद महू पुलिस फिर से जवाद के महू में रहने वाले रिश्तेदारों और पुराने संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। जवाद ने सबसे पहले इंजीनियरिंग कॉलेज खोला था। बाद में उसने यूनिवर्सिटी की नींव रखी थी। जवाद ही यूनिवर्सिटी का कुलाधिपति है और ट्रस्ट का अध्यक्ष भी है। 36 साल का आंतकी मुजम्मिल शकील अलफलाह यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर था। वहीं कथित तौर पर कार को लाल किले तक ले जाने वाला डॉ. मोहम्मद नबी उमर भी अलफलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था। अब जांच एजेंसियों की इस यूनिवर्सिटी से जुड़ी गतिविधियों पर नजर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जवाद का परिवार लोगों को दोगुना मुनाफा देने का लालच देता था। ऐसा करके वो लोगों के पैसों से निजी बैंक चलाने लगा था। इसके बाद महू में वर्ष 2001 में अलफलाह इन्वेस्टमेंट कंपनी खोली थी।