बिहार में मतदान है और राहुल गांधी हरियाणा की कहानी सुना रहे: रिजिजू

0

नई दिल्ली: राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि चुनाव के दौरान राहुल गांधी विदेश घूमने चले जाते हैं तो जीतेंगे कहां से। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में मतदान है और ये हरियाणा चुनाव की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि हरियाणा चुनाव में 25 लाख फर्जी वोटर पंजीकृत थे। उन्होंने कहा कि हर आठ में एक मतदाता फर्जी था। कांग्रेस नेता ने कहा कि हरियाणा में फर्जी वोटों से जनादेश चुराया गया। राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पिछले संसद सत्र में राहुल गांधी एक महिला की तस्वीर टीशर्ट पर छपवाकर घूमते रहे। उस महिला ने ही कांग्रेस पार्टी को डांटा। अब जब बिहार में चुनाव हो रहा है तो वे हरियाणा चुनाव का मुद्दा उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने विदेशी महिला का जिक्र किया। संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी चुपके से कंबोडिया निकल जाते हैं, थाईलैंड निकल जाते हैं। बिहार में चुनाव प्रचार चल रहा है तो वे कोलंबिया चले गए।